Almora News: स्कूल में घुसकर अराजक तत्वों ने तोड़ डाले सोलर पैनल सहित अन्य सामग्री, दहशत में लोग

ख़बर शेयर करें -

स्याल्दे ब्लाक के अटल उत्कृष्ट जीआईसी सराईखेत में अराजक तत्वों ने उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।जीआईसी सराईखेत में बीते रविवार को अराजक तत्वों ने डिश, एंटिना, सोलर पैनल सहित अन्य सामग्री तोड़ डाली।

🔹अराजक तत्वों की खोजबीन की जारी 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार, स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम बिट्टू कर्नाटक

सोमवार को विद्यालय खुलने पर शिक्षक पहुंचे तो जानकारी मिली। प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्कर राम ने थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों का पता लगाने की मांग की। इससे पूर्व भी क्षेत्र के कई स्कूलों में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आए दिन घट रहीं इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। अराजक तत्वों की खोजबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नितिन जोशी बने भाजयुमो के जिला महामंत्री