ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार को वातावरण शुष्क रहेगा। दिन के समय आसमान साफ होने और धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी।

मैदानी इलाकों में कोहरे का असर लगातार दिख रहा है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट है। शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा और बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के कारण ठंड बरकरार है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने की वजह से दिन के समय गर्मी होने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिन हुई बर्फबारी के कारण भी मौसम में ठंडक है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान काफी कम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खासा अंतर भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 8 दिनों में बांटे गए 94.86% प्रपत्र, चंपावत सबसे आगे

🌸देहरादून में रात में ठंड बरकरार

देहरादून में रात का मौसम ठंडा बना हुआ है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:एस्ट्रो-टूरिज्म से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, सीमांत गांवों के बच्चे भी देखें वेधशाला: राज्यपाल

🌸कल से मौसम में होगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश और 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके बाद 7 और 8 फरवरी को भी मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 9 और 10 फरवरी को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *