Almora News:फल उत्पादन में अल्मोड़ा और सब्जी में यूएस नगर है सबसे आगे

फल और सब्जी उत्पादन में कुमाऊं मंडल आगे है। आर्थिक सर्वेक्षण में फल उत्पादन में अल्मोड़ा जिला पहले, हरिद्वार दूसरे और नैनीताल जिला तीसरे नंबर पर है। वहीं सब्जी उत्पादन में ऊधमसिंह नगर पहले, हरिद्वार दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे नंबर पर है।

🔹अल्मोड़ा में 24324 हेक्टेयर में 159101 मीट्रिक टन फल उत्पादित हुआ

प्रदेश में 181070 हेक्टेयर में 648895 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ है। वहीं 72958 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 656628 मीट्रिक टन सब्जी उत्पादन हुआ है। सर्वेक्षण के पिछले साल के आंकड़ों में देखें तो कुमाऊं में अल्मोड़ा में 24324 हेक्टेयर में 159101 मीट्रिक टन फल उत्पादित हुआ। हरिद्वार में 16054 हेक्टेयर में 104460 मीट्रिक टन और नैनीताल में 11033 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 101283 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ। इसी तरह सब्जी की बात करें तो ऊधमसिंह नगर में 8367 हेक्टेयर में 98256 मीट्रिक टन, हरिद्वार में 4423 हेक्टेयर में 91760 मीट्रिक टन और पिथौरागढ़ में 5700 हेक्टेयर में 75501 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है। 

🔹प्रदेश में जनपदवार फल और सब्जी उत्पादन

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय कृषि और शोध को मिलेगी नई उड़ान: वीपीकेएएस अल्मोड़ा और भरसार विवि के बीच हुआ पाँच वर्षीय समझौता

जिला- – फल उत्पादन – सब्जी उत्पादन ( मीट्रिक टन )

नैनीताल- – 101283 – 60503

ऊधमसिंह नगर – 47674 – 98256

अल्मोड़ा – 159101 – 43309

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश, स्कूलों व युवाओं पर विशेष फोकस

बागेश्वर – 12744 – 7969

पिथौरागढ़ – 49581 – 75501

चंपावत – 13778 – 21455

देहरादून – 41643 – 74193

पौड़ी – 35795 – 46853

टिहरी – 28923 – 64139

चमोली – 12832 – 12336

रुद्रप्रयाग – 2594 – 3560

उत्तरकाशी – 38483 – 56789

हरिद्वार – 104460 – 91760

Advertisement