Almora News:प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद भयेडी पम्पिंग योजना का 18 दिवसीय अनशन समाप्त

संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात ने बताया कि भयेडी पम्पिंग योजना के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही निरंतर निगरानी और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। योजना के कार्य में निरंतरता की मांग को लेकर चल रहा 18 दिवसीय क्रमिक अनशन 13 नवंबर की देर शाम प्रशासन और जल निगम द्वारा दिए गए ठोस एवं लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

आज संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात और तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने जल निगम रानीखेत के अधीक्षण अभियंता अशोक कटारिया एवं अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा के साथ अनशनकर्ताओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक वार्ता की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भयेडी पम्पिंग योजना जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके कार्यों को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026' का भव्य आगाज, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 7 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ

वार्ता के दौरान अधिकारियों ने अनशनकारियों को आश्वस्त किया कि भयेडी पम्पिंग योजना का कार्य ग्रीष्म ऋतु से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही खराब एवं क्षतिग्रस्त पम्पिंग लाइनों की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से प्रारंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी कहा कि योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा उच्च स्तर पर की जाएगी ताकि समयसीमा का पालन सुनिश्चित हो सके।

अधिकारियों द्वारा दिए गए इस स्पष्ट और ठोस आश्वासन के उपरांत अनशनकर्ताओं ने 13 नवंबर की देर शाम अपना क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन ने आंदोलनकारियों द्वारा सहयोग एवं संवाद पर आधारित समाधान को प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा

Advertisement