मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— ‘पारदर्शी व्यवस्था से मेधावियों को मिल रहा हक’

मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— ‘पारदर्शी व्यवस्था से मेधावियों को मिल रहा हक’

 

 

 

अल्मोड़ा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ईएसआई (ESI) योजना के तहत चिकित्सा एवं आयुष विभाग में 332 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

 

 

 

इस अवसर पर नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कड़े नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ संपन्न हो रही हैं। युवाओं की प्रतिभा और योग्यता को उनका सही हक मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां दे चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी सीएचसी में सुविधाओं की माँग: 29 सितंबर से तीन दिवसीय धरने पर बैठेंगे डॉ. नीरज पंत

 

 

 

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।