नौनिहाल ही उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य, उनके सपनों को पंख देने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री

नौनिहाल ही उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य, उनके सपनों को पंख देने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के नौनिहाल ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। उनके सपनों को पंख लगाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और बेहतर संस्कारों का निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का बचपन सुरक्षित, सुपोषित और शिक्षित होगा, तभी सशक्त उत्तराखंड का निर्माण संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन किमी पैदल चलने को मजबूर हुए भक्त; जाम से बेहाल रही व्यवस्था

 

 

 

 

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। विद्यालयीय शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ-साथ बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक 'मिलन चौक': जहाँ कभी सिर्फ लोग नहीं, विचार भी मिला करते थे :- चन्द्र शेखर पांडेय की कलम से 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहालों की मासूम मुस्कान और उनकी सफलता में ही देवभूमि का सुनहरा कल छिपा है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के अंतिम छोर पर खड़े बच्चे को भी आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।