उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। विशेषकर 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

 

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में यह बदलाव सक्रिय रहेगा।

 

 

 

मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया

“अगले 24 घंटों में राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।”

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में विकलांगता प्रमाण पत्र के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

 

“6 तारीख के बाद से स्थिति में थोड़ा और बदलाव आएगा और बारिश में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा अगले दो-तीन दिनों में 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 9 से 11 तारीख के बीच यह बर्फबारी थोड़ी और निचले पर्वतीय इलाकों, लगभग 3800 मीटर की ऊंचाई तक, देखने को मिल सकती है।”

 

 

 

“आगामी 24 घंटों में चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को मैदानी व पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां रह सकती हैं, जबकि 8 तारीख से मुख्यतः गढ़वाल के पर्वतीय जनपदों में मौसम का यह प्रभाव देखने को मिलेगा।”

 

यह भी पढ़ें 👉 

 

 

 

कुमाऊं और गढ़वाल में अलर्ट जारी

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों के पर्वतीय जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों और पर्यटकों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही आगे की योजना बनाने की सलाह दी गई है।