ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है. जहां एक तरफ मैदानी भागों में गर्मी वापस लौटने का नाम नहीं ले रहा, तो वहीं पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं.

वहीं उत्तराखंड में मानसून की गतिविधि को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए मौसम की खास जानकारी सामने आई है. IMD की जानकारी के अनुसार, मानसून विदा होने से पहले एक बार फिर करवट ले सकता है. प्रदेश में 22 सितंबर, मंगलवार को कुछ पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं राज्य के अन्य जनपदों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में बारिश का असर कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित रहने का अनुमान है, लेकिन 25 सितंबर को कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.

बता दें कि मंगलवार यानि 22 सितंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वाले पर्यटकों को स्थानीय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी जाती है. हालांकि, 22 सितंबर के लिए जिला-स्तर पर किसी विशेष मौसम चेतावनी का उल्लेख नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: इस बार ताकुला और धौलादेवी के 10 बच्चों को दी गई मंजुल ​स्मृति छात्रवृत्ति

🌸कल यानि बुधवार के दिन ऐसा रहेगा मौसम
इसी के साथ ही कल यानि बुधवार, 23 सितंबर के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. वहीं राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

🌸इस दिन आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश का अलर्ट
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में 25 सितंबर को मौसम का मिजाज कुछ इलाकों में बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश का दौर अपेक्षाकृत अधिक तीव्र हो सकता है. ऐसे में स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाले अपडेट पर ध्यान देना जरूरी है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने की चेतावनी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *