Almora News:अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस ने मेरगांव और पुबाऊ जैंती इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर

0
ख़बर शेयर करें -

राजकीय इण्टर कॉलेज मेरगांव एवं पुबाऊ जैंती में लमगड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, नशामुक्ति, डायल 112 एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, नगर-कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर निरंतर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज मेरगांव एवं राजकीय इण्टर कॉलेज पुबाऊ जैंती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड विवरण, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई।

पुलिस टीम द्वारा म्यूल अकाउंट (Mule Account) के संबंध में भी जागरूक किया गया। बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, ATM/डेबिट कार्ड, UPI अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अन्य को उपलब्ध न कराएं। साइबर अपराधियों द्वारा ऐसे खातों का उपयोग ठगी की रकम को इधर-उधर करने में किया जा सकता है, जिससे खाता धारक को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में SOG की बड़ी कार्रवाई: ₹3.78 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर मयूर नेगी गिरफ्तार

साथ ही डायल 112, नशे के दुष्प्रभाव एवं महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर संपर्क करने तथा किसी भी अपराध या उत्पीड़न की सूचना बिना भय पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *