अल्मोड़ा में 16 से 23 सितंबर तक सजेगा ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला, पोस्टर जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ; मंदिर परिसर और एडम्स मैदान में आयोजित होंगे भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा में 16 से 23 सितंबर तक सजेगा ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला, पोस्टर जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ; मंदिर परिसर और एडम्स मैदान में आयोजित होंगे भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा। देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रतीक ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक पूरी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। मेला समिति ने पोस्टर का विमोचन कर आठ दिवसीय आयोजनों की रूपरेखा जारी कर दी है। मेले का औपचारिक उद्घाटन 16 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित है।
इस बार मेले का दायरा बढ़ाते हुए मां नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ-साथ एडम्स मैदान में भी सांस्कृतिक गतिविधियां, खेल और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
कदली वृक्ष आमंत्रण व मूर्ति निर्माण मेले के प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों के तहत:
17 सितंबर: पारंपरिक विधि-विधान के साथ कदली वृक्षों को आमंत्रण दिया जाएगा।
18 सितंबर (अष्टमी): कदली वृक्षों को मंदिर परिसर लाया जाएगा, जिनसे मां नंदादेवी की भव्य मूर्तियों का निर्माण होगा।
दिल्ली-मुंबई के कलाकार भी जमाएंगे रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली और मुंबई से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। बच्चों, महिलाओं और युवाओं को जोड़ने के लिए विभिन्न नंदादेवी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी एडम्स मैदान में होगा।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति मेला समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, यह पर्व न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि अल्मोड़ा की पहचान और विरासत का अभिन्न अंग है। मेले से स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, छोटे व्यापारियों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
पोस्टर विमोचन पर ये रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मेयर अजय वर्मा, मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी, सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, मेला सह संयोजक हरीश कनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अजीत कार्की, मोहन कनवाल, आनंद बगडवाल, मेला सह संयोजक गीता मेहरा, लता तिवारी, पुष्पा सती, अंजू अग्रवाल, तारा चंद्र साह, नारायण थापा, मूर्ति संयोजक रवि गोयल, प्रदीप चंद्र आर्य, मेला सह संयोजक कुलदीप मेर, दीपक कुमार, कैलाश गुरुरानी, नेहा टम्टा, अजय वर्मा, नीरज पवार, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, दीप लाल साह, जीवन नाथ वर्मा, तुलसी देवी, चंचल दुर्गापाल, रीना टम्टा, जानकी पांडे, मीना भैंसोड़ा, पुष्पा सती, हेम चंद्र जोशी, संजय कुमार जोशी, मेला सह संयोजक मनोज भंडारी, रवि कन्नौजिया, अजीत पवार, दीप चंद्र जोशी, रिक्खू साह, नरेंद्र अधिकारी, नमन बिष्ट, संजय साह संजू, राधा मटियानी, महेंद्र बिष्ट, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मधु बिष्ट, बीना नयाल और राजेंद्र बिष्ट सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।