उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश में लगातार हो रही बरसात ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के देहरादून, टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार और बहुत तीव्र बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी जारी की है कि राज्य के सभी 13 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर दर्ज किए जा सकते हैं.

लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के पर्वतीय जिलों में संपर्क मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों का संपर्क मुख्य बाजारों व जिला मुख्यालयों से पूरी तरह टूट रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे गिर जाने के कारण ठिठुरन और नमी का स्तर काफी बढ़ गया है. 22 अगस्त से लेकर आगामी 27 अगस्त तक पूरे प्रदेश मेंरुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश का सिलसिला निरंतर जारी रहने का अनुमान है. स्थानीय जिला प्रशासनों ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम नागरिकों से नदियों के किनारों, बरसाती गदेरों और भूस्खलन संभावित ढलानों से दूर रहने की अपील की है.

🌸अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान?

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

🌸22 अगस्त: देहरादून, टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश. सभी जिलों में बिजली चमकने और तीव्र बौछारों का अलर्ट.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— 'पारदर्शी व्यवस्था से मेधावियों को मिल रहा हक'

🌸23 अगस्त: देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना; पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली का साया.

🌸24 अगस्त: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का पूर्वानुमान; हरिद्वार व उधम सिंह नगर में गर्जन के साथ बिजली कड़कने के आसार.

🌸25 अगस्त: देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली की संभावना.

🌸26 और 27 अगस्त: राज्य के अधिकांश जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें जारी रहने का अनुमान.