Almora News:मौसम का मिजाज बदलते ही जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, 3 घंटे में OPD 400 पार

0
ख़बर शेयर करें -

जिला अस्पताल में इन दिनों काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है।

तीन घंटों में ही ओपीडी चार सौ पार कर गई है। अधिक मरीजों के आने से उन्हें इलाज के लिए काफी देर तक इन्तजार करना पड़ रहा है। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व रक्त जांचों के लिए भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *