ख़बर शेयर करें -

 

बड़ा बयान:- राहुल गांधी की भाषा अमर्यादित और असंसकारित, इसकी जितनी निंदा की जाए कम: पुष्कर सिंह धामी

 

 

हल्द्वानी /विशेष संवाददाता: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए उनकी भाषा और राजनीतिक आचरण पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश देख रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाषा किस प्रकार अत्यंत असंतुलित, अमर्यादित और असंसकारित हो चुकी है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “राहुल गांधी की भाषा की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। यह उनकी घोर हताशा और निराशा को दर्शाती है कि आखिर उनके मन में क्या चल रहा है। उनके चाटुकार उन्हें न जाने कैसी सलाह दे रहे हैं।”

 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

 

 

“परिवार में कई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहने के बावजूद ऐसा आचरण”

राहुल गांधी के पारिवारिक पृष्ठभूमि पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि जिस व्यक्ति की दादी (इंदिरा गांधी) सालों-साल देश की प्रधानमंत्री रहीं, जिनकी मां (सोनिया गांधी) कई वर्षों तक देश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहीं, और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता—जिनकी माताएं भी लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री (शीला दीक्षित के संदर्भ में) रहीं—वे मंचों से फुहड़ नाटक और अमर्यादित कृत्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 26 सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

 

 

 

 

महिलाओं के प्रति सोच पर उठाया सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंच पर गले मिलने या राजनीतिक नाटकबाज़ी का यह तरीका न केवल देश के शीर्ष पदों और राष्ट्रध्यक्षों का अपमान है, बल्कि यह विपक्षी नेताओं की महिलाओं के प्रति संकीर्ण और निम्न सोच को भी उजागर करता है।

 

 

 

 

धामी ने आगे कहा, “विपक्ष की इसी खराब और महिला विरोधी सोच के कारण ही, हमारी माताओं-बहनों को वह अधिकार मिलने में दशकों की देरी हुई, जिसे अब आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए (NDA) सरकार ने संसद और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण बिल पास कराकर सुनिश्चित किया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *