Almora News:अल्मोड़ा: डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में 15 अगस्त और ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक

0
ख़बर शेयर करें -

15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद में 09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, पार्कों सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा प्रदर्शित किया जाएगा तथा विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर–गुप्तड़ी–जीवल मार्ग का निर्माण जल्द होगा शुरू, सोशल मीडिया पर उठी मांग का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा इसके उपरांत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला अधिकारी कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस का बड़ा धमाका: सितारगंज तहसील से रिश्वत लेते बड़े बाबू समेत दो गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा 2026’ प्रत्येक नागरिक की राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं नागरिकों से ध्वज संहिता का पालन करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील एवं पंचायत स्तर पर भी सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *