अल्मोड़ा मां नंदादेवी मेला-2026 की तैयारियां तेज, 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होगा भव्य मेला; संचालन समिति का गठन
अल्मोड़ा। नगर की आराध्य देवी मां नंदादेवी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले-2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मेला संचालन समिति का गठन करने के साथ ही मेले को भव्य, व्यवस्थित और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
16 से 23 सितंबर तक चलेगा भव्य मेला
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला **16 सितंबर से 23 सितंबर 2026** तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कुमाऊंनी लोक संस्कृति, पारंपरिक झांकियां, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और बच्चों व महिलाओं के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मूलभूत सुविधाओं और जनसहयोग पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मां नंदादेवी मेला कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसे आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम जनता का सहयोग लिया जाएगा। मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय हस्तशिल्प और धरोहरों को मेले में प्रमुखता से स्थान मिलेगा।
उद्घाटन की तैयारी: मेला समिति ने बताया कि मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मेला संचालन समिति की घोषणा
बैठक में मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
मुख्य मेला संयोजक:तारा चंद्र जोशी
अध्यक्ष: मनोज वर्म
सचिव: मनोज सनवाल
मुख्य सांस्कृतिक संयोजक: अर्जुन बिष्ट
संरक्षक:सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा
मुख्य सलाहकार:पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, हेम जोशी सहित अन्य वरिष्ठजन।
सह संयोजक: कुलदीप मेर, अभिषेक जोशी, परितोष जोशी, हरीश बिष्ट, अमित साह ‘मोनू’, दिशांक वर्मा, अमरनाथ सिंह नेगी आदि।
सांस्कृतिक सह संयोजक: विभु कृष्णा, रवि कन्नौजिया, महेंद्र बिष्ट, रीता दुर्गापाल, लता तिवारी आदि।
मूर्ति निर्माण: रवि गोयल (संयोजक), डॉ. सी.पी. वर्मा, दीपक जोशी, रक्षित साह, दानिश आलम, शैलेंद्र वर्मा (सह संयोजक)।
मीडिया प्रभारी:राजीव कर्नाटक, कपिल मल्होत्रा, वेद प्रकाश बिनवाल
सोशल मीडिया प्रभारी: हर्षित टम्टा, नवल वर्मा
बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व
बैठक में अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अनूप साह, जीवन नाथ वर्मा, आनंद सिंह बगडवाल, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।