ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने आठ जून से अब तक सभी 13 जिलों में 94.86 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित कर दिए हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 13 बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने अभियान शुरू होने के आठ दिनों के भीतर अपना लक्ष्य पूरा कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में कैंसर का बढ़ता कहर: मरीजों की संख्या 12,642 पार, पर्वतीय राज्यों में जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरे नंबर पर

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में कुल 79,60,762 मतदाताओं में से 75,51,246 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह कार्य 11,732 बीएलओ के नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  #उत्तराखंड CM हेल्पलाइन 1905: शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर CM धामी सख्त, अधिकारियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्देश

चंपावत जिले ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99.98 प्रतिशत वितरण दर्ज किया, जहां 2,06,642 मतदाताओं में से 2,06,594 प्रपत्र वितरित किए गए।

इसके विपरीत, देहरादून में सबसे कम 90.10 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *