Almora News:थाना दन्या ने किया थाना दिवस का आयोजन उपस्थित जनमानस को विभिन्न विषयों पर लाभप्रद जानकारी देकर किया जागरुक

0
ख़बर शेयर करें -

श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.05.2026 को थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महन्त द्वारा थाना दन्या में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर, सीनियर सिटीजन व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति सम्मलित हुए। थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।

इसके अतिरिक्त बिना पुलिस सत्यापन किराएदार /मजदूर न रखने, यातायात नियमों का पालन करने, आधुनिक साइबर फ्रॉड के तौर-तरीके, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, नवीन कानून एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *