Almora News:अल्मोड़ा में ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत एक्शन; सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 5 गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त,“ऑपरेशन मर्यादा” के तहत लमगड़ा पुलिस का एक्शन सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा 05 व्यक्तियों को भारी, पुलिस अधिनियम में कटा चालान

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों को “ऑपरेशन मर्यादा” एवं “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने तथा न्यूशैंस फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक दबाव लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : भूपेंद्र सिंह भोज

उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 16.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबंस सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला श्री नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora “खेत बचाओ” के नाम पर भाजपा का दोहरा चरित्र उजागरवैभव पांडे पार्षद, नगर निगम अल्मोड़ा

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गयी तथा बताया गया कि दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करते पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *