ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क हो गया है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है।

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। साथ ही दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की आशंका है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं लू की भी चेतावनी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 53वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित, मटर की नई किस्म ‘वीएल श्रेष्ठ’ का लोकार्पण

देहरादून में रविवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तापमान में भी तेजी से वृद्धि हुई। इसके साथ ही दोपहर बाद भी गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे।

दून में अधिकतम तापमान में 26 घंटे के भीतर दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा अचानक दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

पहाड़ों में भी ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिली और चिलचिलाती गर्मी महसूस की गई। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहाना है। हवा चलने से उमस से राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सड़कों के डामरीकरण का काम शुरू, कांग्रेस बोली- 'आधा-अधूरा समाधान मंजूर नहीं, जारी रहेगा आंदोलन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है और पारे में भी इजाफा होने के असार हैं। वहीं, बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

🌸विभिन्न शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 37.4, 20.7

ऊधमसिंह नगर, 38.0, 19.2

मुक्तेश्वर, 27.7, 13.3

नई टिहरी, 26.6, 11.7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *