ख़बर शेयर करें -

युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा NEET 2026 परीक्षा रद्द होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों की हत्या है। युवा कांग्रेस पूरे देश एवं प्रदेश में युवा विरोध छात्र विरोधी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत, संघर्ष और भविष्य को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचलने का काम किया है।

किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज़ लिया,

किसी माँ ने अपने गहने तक बेच दिए,

लाखों छात्रों ने दिन-रात एक कर तैयारी की,

लेकिन बदले में उन्हें मिला — पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैला संगठित भ्रष्टाचार।

यह केवल परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं है, यह देश के युवाओं के भविष्य के साथ खुला अपराध है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :-मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार, मेहनती छात्र सज़ा भुगतते हैं।

आज देश का युवा पूछ रहा है कि आखिर कब तक उसकी मेहनत का मज़ाक उड़ाया जाएगा?

क्या अब देश में सफलता परिश्रम से नहीं, बल्कि पैसे, पहुँच और सत्ता के संरक्षण से तय होगी?

भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को माफियाओं के हवाले कर दिया है।

“डिजिटल सुरक्षा” और “पारदर्शिता” के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार युवाओं का विश्वास बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

अब लाखों छात्रों को दोबारा वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

यह सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।

प्रधानमंत्री का तथाकथित “अमृतकाल” आज देश के युवाओं के लिए “विषकाल” बन चुका है।

जहाँ मेहनत हार रही है और भ्रष्टाचार जीत रहा है।

युवा कांग्रेस मांग करती है कि:

NEET पेपर लीक की न्यायिक जांच कराई जाए।

दोषी अधिकारियों और पेपर माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो।

छात्रों को मानसिक एवं आर्थिक क्षति के लिए राहत दी जाए।

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।

देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा।

अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *