Nainital News:नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली वन विभाग के द्वारा लगाया गया पिंजरे में गुलदार हुआ कैद

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल 

भीमताल क्षेत्र के मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि मोरा से सटे भदयूनी गांव में छह दिन पहले युवक कमल सिंह बिष्ट गुलदार का शिकार बन गया था। इसके अलावा पास के सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी दो महिलाओं को इसी आदमखोर ने निशाना बनाया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

घटनाओं के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे, जिसके चलते यह गुलदार पकड़ा गया।

हालांकि रेंजर नितिन पंत ने स्पष्ट किया है कि पिंजरे में कैद हुआ यही गुलदार आदमखोर है या नहीं, इसका अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

फिलहाल वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:यहाँ रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, जांच में जुटी पुलिस

 डीएफओ आकाश गंगवार ने का बताया कि पिछले दिनों अपने महिला और युवक के ऊपर वन्य जीव के द्वारा हमला कर मौत के घाट उतारा गया  तो हमारे द्वारा घटनास्थल पर पिंजरे लगाए गए थे  आज मोरा में गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है  गुलदार को हल्द्वानी  रेस्कीयू सेंटर भेजा गया। पकड़े गए गुलदार  की जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह आदमखोर गुलदार है 

बाइट आकाश गंगवार डीएफओ नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *