Uttrakhand News:कुमाऊँ में शुरू हुआ भवनों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम, आयुक्त दीपक रावत की अपील, सर्वे टीम का करें सहयोग, आई कार्ड करें वेरीफाई

0
ख़बर शेयर करें -

स्लग :- कुमाऊँ में शुरू हुआ भवनों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम, आयुक्त दीपक रावत की अपील, सर्वे टीम का करें सहयोग, आई कार्ड करें वेरीफाई

लोकेशन :- हल्द्वानी

एंकर :- कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने बताया है कि भवनों का सर्वे अब कुमाऊं मंडल में शुरू हो चुका है इस सर्वे के तहत इम्यूनिलेटर्स घर-घर जाकर लोगों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगे और कुछ सवाल भी पूछेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान वे आपके मकान पर कोई नंबर लिख सकते हैं या कोई निशान भी लगा सकते हैं प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि यह पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया है, इसलिए इसका विरोध न करें और सर्वे टीम का सहयोग करें कमिश्नर दीपक रावत ने यह भी कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी लोग सर्वे टीम के सदस्यों का सरकारी आई कार्ड जरूर चेक करें ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या भ्रम की स्थिति से बचा जा सके अगर किसी व्यक्ति को इस सर्वे, सेंसेक्स रेटिंग या इससे जुड़े किसी भी विषय में जानकारी चाहिए या कोई सवाल है, तो वह टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क कर सकता है। यह नंबर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सक्रिय रहेगा अंत में कमिश्नर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सर्वे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रशासन का सहयोग करते हुए इस पहल को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड गंगोत्री धाम में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान हुई देवभूमि

बाईट :- दीपक रावत, कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *