ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ रहने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटख धूप खिली, जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि, सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड का असर अब भी बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। बीते कुछ दिनों की तुलना में इसकी तीव्रता में कमी देखी गई है। आज भी प्रदेश में आसमान साफ रहने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के आसार हैं।

सोमवार को पहाड़ से मैदान तक सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। दून में भी धूप के कारण पारा सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है।रात को पारे में भारी गिरावट से सर्दी का सितम बढ़ गया है। उत्तर भारत में कोहरे के प्रकोप के चलते दून आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को देहरादून हवाई अड्डे पर आठ फ्लाइट देरी से पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 सवालों के उत्तर पर सरकार और आयोग से 4 हफ्तों में माँगा जवाब

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने की आशंका है। राज्य के सभी जनपदों में आज बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग ठप, NDRF-SDRF और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना | अलकनंदा तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 24.5, 4.0

ऊधमसिंह नगर, 22.0, 0.9

मुक्तेश्वर, 22.3, 8.5

नई टिहरी, 19.6, 3.3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *