ख़बर शेयर करें -

देहरादून में आईएमए पासिंग आउट परेड की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी

525 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट्स को मिला कमीशन

निष्कल द्विवेदी को मिला स्वार्ड ऑफ आनर व गोल्ड मेडल

उत्तराखंड के देहरादून भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में 157वीं पाङ्क्षसग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इसमें 525 कैडेट पास आउट हुए हैं। इसमें 491 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थल सेना में जाएंगे, जबकि बाकी 34 कैडेट को 14 मित्र देशों की सेनाओं में सेवा का मौका मिलेगा। इस अवसर पर गौरव, परंपरा और सैन्य गरिमा से परिपूर्ण अधिकारी कैडेट््स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। यह समारोह अकादमी के आदर्श वाक्य वीरता और विवेक एवं कैडेट््स के कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और अदम्य साहस का सशक्त प्रतीक रहा। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और सलामी भी ली। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून बड़ी खबर देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: प्रेमनगर थाना प्रभारी को लगी गोली, एक बदमाश ढेर

उन्होंने युवा अधिकारियों के उच्च स्तर के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहनशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करने तथा निष्ठा, प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेना में कमीशन प्राप्त करना केवल प्रशिक्षण की समाप्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति आजीवन कत्र्तव्य और नि:स्वार्थ सेवा की शुरुआत है। पासिंग आउट परेड में 157वें रेगुलर कोर्स, 46वें टेक्निकल एंट्री स्कीम, 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स, 55वें स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स कोर्स और टेरिटोरियल आर्मी ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम 2023 कोर्स के कुल 525 अधिकारी कैडेट््स के साथ-साथ 14 मित्र राष्ट्रों के 34 विदेशी अधिकारी कैडेट््स को कमीशन प्रदान किया गया। यह कमीशङ्क्षनग न केवल भारत के रक्षा नेतृत्व को सुदृढ़ करेगा, बल्कि मित्र देशों के साथ दीर्घकालिक सैन्य सहयोग को भी सशक्त बनाती है। पुरस्कार वितरण समारोह में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एवं स्वर्ण पदक (मेरिट में प्रथम) एसीए निश्कल द्विवेदी को प्रदान किया गया और द्वितीय स्थान के लिए रजत पदक बीयूओ बादल यादव तथा तृतीय स्थान के लिए कांस्य पदक एसयूओ कमलजीत ङ्क्षसह को मिला। इसी तरह टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में मेरिट में प्रथम स्थान के लिए ऑफिसर कैडेट जाधव सुजीत संपत और टेक्निकल एंट्री स्कीम-46 में प्रथम स्थान के लिए डब्ल्यूसीसी अभिनव मेहरोत्रा को रजत पदक प्रदान किया गया। स्पेशल कमीशन ऑफिसर कोर्स का रजत पदक ऑफिसर कैडेट सुनील कुमार छेत्री को दिया गया। विदेशी कैडेट््स में मेरिट में प्रथम स्थान का पदक बंगलादेश के जेयूओ मोहम्मद सफ़ीन अशरफ को मिला। ऑटम टर्म 2025 में समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इम्फाल कंपनी को थल सेना प्रमुख बैनर प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *