पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराने लगे और शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

इसके साथ ही आज पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी की आशंका जताई है।

दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराने लगे। हालांकि, दोपहर में ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल गई। वहीं, पहाड़ों में भी धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

दून में भी शाम को सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ गई। वहीं, ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी मौसम की स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फ गिर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटी बाबा की नगरी, मनमोहक हुआ नजारा

हालांकि, उत्तराखंड के शेष जिलों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है।

🌸शहर

🌸अधिकतम तापमान

🌸न्यूनतम तापमान

🌸देहरादून

23.4

8.8

🌸ऊधम सिंह नगर

26.0

6.2

🌸मुक्तेश्वर

16.9

4.5

🌸नई टिहरी

16.4

4.4

Advertisement