ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मौसम में अधिक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। सीमांत जिले चमोली के नीति घाटी में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। घाटी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

वहीं, देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान अचानक 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। प्रदेश में सूखी ठंड लगातार जारी है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी के बाद सोमवार को चमोली के नीति घाटी में बर्फबारी हुई। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आगामी 13 दिसंबर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :खेत बचाओ अभियान के तहत जोशीमठ के मेरग, परसारी एवं मलारी गांवों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ों में भी अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहा। जिससे पारे में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। आगामी 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिमी हिमालय में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कुहासा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *