ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 15 सितंबर 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं अन्य जिलों की कुछ हिस्सों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों को लेकर बिट्टू कर्नाटक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 20 सितंबर तक प्रदेश में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। नरेंद्र नगर क्षेत्र में भारी बारिश होने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सिलवान और प्लासडा में हाईवे 3 घंटे तक बाधित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ई-ऑडिट और पैक्स कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप और बारिश का रहा, अपराह्न बाद बारिश भी रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *