उत्तराखंड का मौसम 26 अगस्‍त 2025: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आगामी 29 अगस्त तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मझखाली और ताकुला में फूंका पुतला

उत्तराखंड में रुक-रुक कर बौछारों का दौर चल रहा है। देहरादून में रविवार रात से झमाझम बारिश होती रही लेकिन सुबह के समय बारिश रुक गई और धूप निकल आई। पूरे दिन धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही लेकिन सोमवार की शाम को तीव्र बौछारों के दौर हुए।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

अल्मोड़ा जिले में बीते सोमवार सुबह से ही मौसम धूप और बादल का रहा, ग्रहण बहुत बारिश भी रही व देर रात से ही बारिश जारी है, जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम धूप और बादल का रहेगा।

Advertisement