ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 26 जुलाई 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून में गर्मी ने खूब परेशान किया। पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम धीमा हुआ है। बारिश में कमी आने से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:टिहरी गढ़वाल के 940 गांव भूस्खलन के खतरे में, 6 गांव अतिसंवेदनशील: संयुक्त वैज्ञानिक अध्ययन

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही तापमान में भी वृद्धि रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *