ख़बर शेयर करें -

पर्वतीय क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी शुरू हो गई है। विशेष रूप से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में कई जगह तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

न्यूनतम तापमान अब भी नौ से 12 डिग्री के बीच बना हुआ है।

दोनों तापमान में बहुत अधिक अंतर होने से सर्दी व फ्लू के मामले बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

🌸तराई-भाबर में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री

अप्रैल शुरुआत में ही तराई-भाबर में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। गुरुवार को पंतनगर का अधिकतम तामपान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्र में 22 से 24 डिग्री तापमान की वजह से धूप चटख हो गई है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान दहाई अंक की शुरुआत के आसपास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में कैंसर का बढ़ता कहर: मरीजों की संख्या 12,642 पार, पर्वतीय राज्यों में जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरे नंबर पर

शुक्रवार को मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व चंपावत का 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह मैदानी क्षेत्राें में सुबह-शाम व दोपहर के तापमान में 20 डिग्री या उससे ज्यादा का अंतर बना हुआ है। 24 घंटे के भीतर तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव होने से सर्दी व फ्लू होने की संभावना बढ़ जाती है।

🌸सुबह-शाम के समय उचित कपड़े पहनकर सावधानी बरतने

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन यह स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में सुबह-शाम के समय उचित कपड़े पहनकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:​उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: देहरादून समेत कई जिलों में अलर्ट, 27 जुलाई से भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

दिन में गर्मी बढ़ गई है, लेकिन सुबह-शाम अब भी ठंड है। एकाएक अधिक व कम तापमान के बीच शरीर सामंजस्य नहीं बिठा पाता। जिस कारण सर्दी, फ्लू होने की संभावना रहती है। सुबह-शाम पर्याप्त कपड़े पहनें। हल्का व पौष्टिक भोजन लें। पानी पर्याप्त लें।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *