Uttrakhand News :प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत दी जाएगी सब्सिडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी ।

अपने जन्मदिन के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट होगा । यह सुविधा एक किलोवाट तक के विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी और इस योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव: लोक संस्कृति और संगीत का भव्य संगम

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उर्जा निगम की गढ़वाल और कुमांऊ क्षेत्र में केन्द्र पोषित पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अन्तर्गत 16 लाख स्मार्ट मीटरों की स्थापना एवं एशियाई विकास बैंक द्वारा बाह्य सहायतित देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों की विद्युत लाइनों को भूमिगत किये जाने वाले कार्यों की शुरूआत भी की ।

💠देहरादून में लाइनों को भूमिगत करने में लगभग 977 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत शिकारपुर, रूड़की व हरिद्वार में बने भवनों के 101 लाभार्थियों को कब्जा पत्र और चाबी सौंपी।

Advertisement