Uttrakhand News :उत्तराखंड परिवहन निगम के बस चालको का होगा सत्यापन,सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने सभी कर्मचारियों को भेजा पत्र

आईएसबीटी परिसर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी धूमिल हुई साख को सुधारने में जुट गया है। देहरादून डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने सभी कर्मचारियों को पत्र भेजा है।

पत्र में कहा है निगम के प्रति यात्रियों का जो विश्वास बना है उसे टूटना न दिया जाए। भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, वाहन स्वामी व अनुबंधित कर्मचारी अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें।

निगम की छवि को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। कहा, आईएसबीटी परिसर में कोई अनुबंधित वाहन संचालन के निर्धारित समय के अलावा खड़ा न किया जाए। पार्किंग या अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने पर उसे सीज किया जाएगा। डिपो से संचालित सभी अनुबंधित वाहनों के चालक का पूर्ण विवरण एवं उनके दस्तावेज की एक-एक प्रति रिकार्ड में रखी जाए। उनका पुलिस सत्यापन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

💠परिवहन निगम के दोनों विशेष श्रेणी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

सामूहिक दुष्कर्म में शामिल उत्तराखंड परिवहन निगम के विशेष श्रेणी परिचालक देवेंद्र कुमार और विशेष श्रेणी चालक राजपाल सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम की कमेटी ने दोनों की सेवा समाप्ति पर मुहर लगा दी। यह दोनों परिवहन निगम के विशेष श्रेणी कर्मचारी हैं। पहले यह किसी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से रखे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

बाद में इन्हें विशेष श्रेणी कर्मचारी बनाया गया। विशेष श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई नहीं की जा सकती। इन पर आरोप लगने के बाद परिवहन निगम की कमेटी जांच करती है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पहले इन्हें रूट आफ किया जाता है। इसके बाद कमेटी की रिपोर्ट पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाती है। कमेटी ने बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट देकर दोनों की सेवा समाप्त कर दी।