Uttrakhand News :कृषि एवं उद्यान विभाग के 637 पदों पर चयन प्रक्रिया से हटाई रोक,भर्तीयों का रास्ता हुआ साफ

उत्तराखंड में कृषि और उद्यान विभाग के 637 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 2023 में लगाई गई रोक को हटा दिया है, जिससे इन विभागों में खाली पड़ी 637 भर्तीयों का रास्ता साफ हो गया है।हाईकोर्ट के इस निर्णय पर कृषि और उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जाहिर की।

💠उन्होंने इसे इन विभागों के लिए एक सकारात्मक कदम माना।

मंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट की दखल के बाद अब इन विभागों में रिक्त पड़े 637 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कृषि और उद्यान विभाग को 637 नए अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इनमें से 354 अधिकारी कृषि विभाग को मिलेंगे, उद्यान विभाग को 245 अधिकारी और 238 सहायक उद्यान अधिकारी मिलेंगे। इस तरह कुल मिलाकर 637 नए अधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।

मंत्री ने आगे कहा कि इस फैसले से विभागों के कामकाज में तेजी आएगी और विकास कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने हाईकोर्ट के निर्णय को कृषि और उद्यान विभाग के लिए बहुत बड़ी राहत बताते हुए इसे विभाग की बेहतरी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

इस फैसले के बाद से दोनों विभागों में रिक्त पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे कि किसानों और उद्यानकारों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।