Uttrakhand News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किये जाने की घोषणा, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड शासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन पुलिस अधिकारियों को सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।

एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा व एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक जबकि विजेंद्र दत्त डोभाल, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

💠एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा केदारघाटी आपदा में किया सराहनीय कार्य

केदारघाटी में आई आपदा में एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने विशिष्ट कार्य किया। 31 जुलाई 2024 को उत्तराखंड में अचानक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हजारों यात्री केदारघाटी में फंस गए। कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीमों का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें 👉  आईसीएआर-वीपीकेएएस ने हवालबाग में आयोजित किया ‘खेत बचाओ अभियान’

उनके नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीमों ने लगभग 7,498 यात्रियों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने त्वरित निर्णय लेते हुए अगस्त मुनि और रतूरा से दो बैकअप टीमों को रात के समय ही भेजा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन की गति और प्रभावशीलता में वृद्धि हुई।

💠एसपी उत्तरकाशी ने चारधाम यात्रा के दौरान किया विशिष्ट कार्य

इसके अलावा एसपी उत्तरकाशी अपर्ण यदुवंशी ने चार धाम यात्रा के दौरान विशिष्ट कार्य किया। गंगोत्री व यमुनोत्री में जब अचानक यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई और लोग जगह-जगह फंस गए तो उत्तरकाशी के एसपी ने दिन-रात ड्यूटी करके स्थिति को संभाला। कुछ दिन काफी दबाव के बाद स्थिति सामान्य हो पाई।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

💠विजेंद्र दत्त को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) विजेंद्र दत्त डोभाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक की घोषणा की गई है। विजेंद्र दत्त एसडीआरएफ से पहले यातायात पुलिस व पीएसी में सराहनीय कार्य कर चुके हैं। उन्हें सेवा के आधार पर पदक दिया जाएगा।

Advertisement