Almora News :अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को जान से मारने की दी धमकी,केस दर्ज

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को जान से मारने की धमकी देने, बैंक पहुंचकर सरकारी काम में बाधा डालने पर हल्द्वानी के एक व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रूह कंपा देने वाला वीडियो: देहरादून एयरपोर्ट रोड पर हाथी की दहशत, युवक को सड़क पर गिराकर ऊपर से गुजरा; रेलिंग तोड़कर जंगल में भागा देखें वीडियो

बैंक के एमडी पीसी तिवारी ने तहरीर में बताया कि पूरनपुर नैनवाल, हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र पांडे बैंक संबंधी किसी मामले में वार्ता करने कार्यालय पहुंचा। उनके कक्ष में पहुंचते ही उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement