Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की महिला थाना/ डायल 112 टीम ने नगर में भटक रही वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 25.04.2024 की रात्रि को डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि एक वृद्ध महिला धारानौला बाजार में काफी समय से अकेले बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। जिस पर डायल 112 मोबाईल टीम तत्काल मौके पर पहुंची सुरक्षा के दृष्टिगत महिला को महिला थाना अल्मोड़ा पहुंचाया गया। 

तत्पश्चात् थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिला ने पूछताछ की गयी तो बताया कि वह जमराडी, धौलछीना क्षेत्र की हैं। जिस पर पुलिस द्वारा सम्बन्धित गांव के प्रधान से सम्पर्क कर बताया तो प्रधान द्वारा उक्त महिला के जमराडी धौलछीना का ही होना बताया तथा महिला के बेटे का सम्पर्क नम्बर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

पुलिस टीम द्वारा महिला के बेटे से सम्पर्क किया गया तो जानकारी प्राप्त हुई कि महिला की कुछ समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पश्चात् परिजनों को महिला थाना बुलाकर कल दिनांक 26.04.2024 को सकुशल सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:ढाई माह बाद अल्मोड़ा जिला अस्पताल को मिला फिजिशियन, मरीजों को बड़ी राहत

परिजनों ने महिला थाना / डायल 112 पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *