Ramnagar News :रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक लगी आग,परिसर में लगाए गए प्रसाद की दुकानें जलकर हुई राख

रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने से गर्जिया मंदिर परिसर में लगाए गए प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई। इस दौरान भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।

उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गिरिजा माता मंदिर परिसर में आज दोपहर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और वहां की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. अचानक आग लगने से वहां मौजूद भक्तों में अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

आग लगने की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.

बताया जा रहा है कि एक चिंगारी ने 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisement