Uttrakhand News :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुक्तेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित की जनसभा,प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लेटीबुंगा मुक्तेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

💠मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘लेटीबुंगा, मुक्तेश्वर में नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभी से मिले प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।’

आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लेटीबुंगा मुक्तेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण सत्र महज 'खानापूर्ति', चर्चा से भागी सरकार: मनोज तिवारी

 

 

Advertisement