मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जनरल बीसी जोशी स्टेडियम किडई में चुनावी सभा करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता रविवार को दिनभर जुटे रहे। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने भी व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा वीपीकेएस पहुंचे आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. स्वपन कुमार दत्ता, शोध गतिविधियों की की समीक्षा

जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि सीएम धामी दस बजे स्टेडियम में पहुंचेंगे। यहां पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया रविवार की सुबह से कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष बहादुर खाती, कुंदन रैखोला, पूरन गड़िया, योगेश हरड़िया, नवीन पांडे, धन सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल आदि मौजूद रहे.

Advertisement