प्रदेश में अगले महीने बिजली के दाम घटेंगे, बिल कम आएगा। यूपीसीएल इस महीने में निर्धारित से कम दरों पर बिजली की खरीद कर रहा है। जिस हिसाब से बिजली दामों में गिरावट आएगी। नियामक आयोग ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) लागू किया हुआ है।

इसके तहत यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली के महंगी या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आता है। पिछले महीने की बिजली खरीद की वजह से इस बार बिल में करीब 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

लेकिन, मार्च माह में यूपीसीएल ने नियामक आयोग की ओर से निर्धारित 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर से कम पर बिजली की खरीद की है। निगम ने महीनेभर के लिए कम दरों पर बिजली का इंतजाम किया है। लिहाजा, अगले महीने बिजली बिल सस्ता होगा। हालांकि, महीनेभर की औसत दामों के बाद ही तय होगा कि बिल में कितनी कमी होगी।

💠ऐसे घट-बढ़ रहे बिजली के दाम

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के लिए बाजार से बिजली खरीद को 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की हुई है। बिजली की भारी मांग के बीच यूपीसीएल इससे ऊपर कीमत पर बाजार से बिजली खरीदता है, तो उसका पूरा खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। मसलन, अगर यूपीसीएल किसी माह नौ रुपये की दर से बिजली खरीदेगा तो 4.28 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली की जाएगी। हालांकि, नियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया हुआ है कि 20 प्रतिशत से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती।