Almora News:पशु क्रूरता अधिनियम में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा,गोवंश को मलबे में दबाने की कोशिश

पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर गोवंश को मलबे में दबाने की कोशिश का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लमगड़ा मशानखाल निवासी भवानी दत्त जोशी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहना है कि सोमवार रात वह गांव के नारायण दत्त बजेठा और नवीन चंद्र जोशी के साथ घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान नदी किनारे जंगल के पास एक जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक गोवंश मलबे के ढ़ेर में दबा हुआ था। बमुश्किल गोवंश को मलबे से बाहर निकाला जा सका। मलबे में दबने से गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Important Information:अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान, एलआर साह रोड पर चार पहिया वाहनों पर लगी रोक

मंगलवार को पूछताछ की गई तो पता चला कि गोवंश को शहरफाटक के एक व्यक्ति से मनोज चंद्र आर्य निवासी बुरसीं लमगड़ा और भाष्कर भट्ट निवासी लमगड़ा लाए थे। आरोप लगाया है कि दोनों ने ही गोवंश को मारने की कोशिश की।

अगला लेख उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।