Almora News:होम स्टे के नाम पर चल रहे थे 19 गेस्ट हाउस,पयर्टन विभाग ने सभी संचालकों को जारी किया नोटिस

0
ख़बर शेयर करें -

जिले के प्रसिद्ध कसारदेवी में होम स्टे के नाम पर 19 गेस्ट हाउस का संचालन सामने आया है।पयर्टन विभाग ने सभी संचालकों को नोटिस जारी किया है। जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में कारोबारियों ने होम स्टे का संचालन किया है। ये पर्यटन विभाग में पंजीकृत हैं।

पर्यटन विभाग ने 18 से 24 जनवरी तक दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत संचालित 56 होम स्टे का निरीक्षण और सत्यापन किया। जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि 19 गेस्ट हाउस ऐसे मिले जो होम स्टे के नाम से पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पेयजल संकट: दूषित पानी से मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, DM और CMO समेत कई बड़े अफसर आज कोर्ट में तलब

बताया कि छह कमरों तक ही होम स्टे संचालित हो सकता है लेकिन यहां होम स्टे के नाम पर इससे अधिक कमरे बनाकर गेस्ट हाउस के रूप में संचालित हो रहे थे। सभी संचालकों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। लोहनी ने बताया कि जिले के अन्य तहसीलों में संचालित सभी पंजीकृत होम स्टे का निरीक्षण किया जाना है। मानकों के तहत होम स्टे का संचालन न होने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *