Almora News:राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव में भतरौजखान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव में भतरौजखान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 10.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भौनखाल अपर उ0नि0 श्री मोहन चन्द्रा, अपर उ0नि0 श्री लक्ष्मण सिंह एवं कानि0 श्री हरेन्दर तोमर द्वारा राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव, भौनखाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  1 घंटे में बिके केदारनाथ हेली सेवा के सभी टिकट, 15 से 30 सितंबर तक की बुकिंग फुल

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर ठगी से बचाव के लिए OTP, PIN एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का हिमालय का महाकुम्भ सिद्धपीठ कुरुड़ से मां नंदा की बड़ी जात (राजजात) यात्रा शुरू, विशेष विधि-विधान से कैलाश विदा हुईं देव डोलियां

साथ ही उत्तराखंड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति ऐप की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *