Almora News:माँ नंदा देवी मेले के मद्देनज़र अल्मोड़ा में यातायात पुलिस सख्त; नो-पार्किंग में खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

माँ नंदा देवी मेले को लेकर अल्मोड़ा यातायात पुलिस अलर्ट

नो-पार्किंग में खड़े 28 वाहनों के चालान

मेले के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए चलाया सघन चेकिंग अभियान

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी माँ नंदा देवी मेले के दृष्टिगत नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन के आवागमन को सुगम बनाने हेतु यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

इसी क्रम में दिनांक 10.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा/यातायात श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री हयात सिंह एवं प्रभारी इंटरसेप्टर श्री सुमित पाण्डे मय ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौघानपाटा, माल रोड एवं एलआर साह रोड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

अल्मोड़ा पुलिस की अपील-

अल्मोड़ा पुलिस ने स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, नो-पार्किंग जोन में वाहन न लगाएं तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अभियान लगातार जारी रहेगा।