Almora News:जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी पर डीएम विनीत तोमर सख्त, दिए ये निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

जिले में जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य के सापेक्ष पेयजल कनेक्शन न लगने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।योजना के तहत 90 प्रतिशत काम पूरा न करने वाले अधिकारियों का वेतन नहीं निकलेगा। वहीं, बैठक में शामिल न होने वाले नोडल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

🔹अधिकारियों का नहीं निकलेगा वेतन

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSP अल्मोड़ा द्वारा CDS (I), NDA&NA (1) 2026 की लिखित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस के जवान मुस्तैद

सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होंने अब तक योजना का 90 प्रतिशत काम पूरा न होने पर सीडीओ को संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के नोडल अधिकारियों और पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता के बैठक में बार-बार अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस की जन-जागरूकता पहल लमगड़ा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर चलाया जागरूकता अभियान

🔹कार्यों में लाए तेजी 

संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ को उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने को कहा। तोमर ने सभी अधिकारियों से योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *