Uttrakhand News :बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारीयां,परीक्षा संपन्न कराने के लिए 22 केंद्र संवेदनशील

0
ख़बर शेयर करें -

जिले में 2024 में होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को लेकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने जिले में 110 केंद्र बनाए हैं।

💠इनमें से 22 केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

जनपद में कुल 315 विद्यालय हैं, जिसमें बोर्ड परीक्षा संचालित करने के लिए 110 केंद्र बनाये गए हैं। 22 केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों में होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 13025 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देवदार के घने जंगलों के बीच बसा है रानीखेत का बिनसर महादेव, जिसे शिव का बुलावा, वही पहुँचता है बिनसर महादेव

हाईस्कूल संस्थागत में 6780, व्यक्तिगत में 133 कुल 6913, इंटरमीडिएट संस्थागत में 5854, व्यक्तिगत में 258 और कुल 6112 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इधर, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद से शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रों में बिजली, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने के विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं,जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी- वैभव पांडे

बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जिले के 110 केंद्रों में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 13025 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

-अंबा दत्त बलोदी, सीईओ अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *