Uttrakhand News :ईंट भट्ठा हादसा में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देगी सरकार
हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में मंगलवार को ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
सालवी भट्ठे पर हुई घटना के बाद भट्ठा मालिकों ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो-दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की.
यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश जाने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर: 25 जुलाई से बंद होगा ऐतिहासिक रामझूला, जानि
प्रशासन ने भी आर्थिक मदद देने की बात कही. बता दें कि मृतकों में तीन मजदूर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले और बाकी तीन हरिद्वार के रहने वाले थे.