Nainital News:क्रिसमस व न्यू ईयर को लेकर पुलिस विभाग सख्त,बगैर अनुमति नहीं बजेगा डीजे

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में क्रिसमस एवं न्यू ईयर के जश्न को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक कर यातायात समेत अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सहयोग की अपील की।

🔹दस बजे के बाद तेज आवाज में नही बजेगा डीजे 

पुलिस अफसरों ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में शहर के होटलों में रात्रि दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट की विशेष अनुमति पर रात्रि 12 बजे तक भी पर्यटकों के लिए संगीत की व्यवस्था की जा सकती है।

🔹पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू 

बता दें कि नैनीताल में क्रिसमस एवं नववर्ष के जश्न को लेकर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। होटल एवं गेस्ट हाउसों में एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस ने बुधवार को सीओ विभा दीक्षित की अध्यक्षता में पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड की आर्थिक उड़ान: 3.81 लाख करोड़ पहुंची राज्य की GSDP, प्रति व्यक्ति आय में भी भारी उछाल

🔹बैठक बताये नियम 

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस, संभागीय परिवहन विभाग, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन व व्यापार मंडल के पदा​​धिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट व नववर्ष की तैयारियों पर चर्चा की गई। सीओ विभा दी​क्षित ने पर्यटन कारोबारियों से क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट व नववर्ष के दौरान पुलिस का सहयोग करने की मांग की। कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद होटलों में संगीत नहीं बजाया जाएगा, लेकिन मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद रात 12 बजे तक डीजे बजाया जा सकता है। होटल संचालक संगीत बजाने को लेकर संब​धित अ​धिकारी से अनुमति प्राप्त कर लें। वहीं कारोबारियों ने कहा कि हमेशा पुलिस की ओर से पर्यटन को लेकर गलत निर्णय लिए जाते हैं। जिससे नुकसान होता है। इस दौरान पुलिस की ओर से सड़क में टैक्सी कार व टैक्सी बाइक पार्क न करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

🔹यह लोग रहे मौजूद 

बैठक में एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीओ विभा दीक्षित, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, टीआई आदेश कुमार, होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह, पंकज तिवारी, ललित मोहन, अमनदीप सिंह, नासिर खान, संजय लोहनी, राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।

🔹पंगूट की ओर छोटे वाहनों को अनुमति मिलेगी

यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने कहा कि कालाढ़ूंगी मार्ग पर हादसों को देखते हुए तय किया गया है कि क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट व नववर्ष के दौरान कालाढूंगी रोड पर बड़ी बसों की आवाजाही नहीं होगी। सभी बसों को हल्द्वानी से नैनीताल को भेजा जाएगा। जिन्हें अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। पंगूट सड़क पर भी छोटे वाहनों को ही इंट्री दी जाएगी। टेंपो ट्रैवलर को बारापत्थर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *