Uttarakhand News:बाल मजदूरी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई,दो बाल श्रमिक हुए मुक्त,दुकानदार गिरफ्तार

श्रम प्रवर्तन अधिकारी के आदेश पर चाइल्ड लाइन और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग की टीम ने बाजार में छापा मार कर दो नाबालिग बच्चों को श्रम मुक्त करवाया और दुकानदार के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया।

🔹जाने मामला 

श्रम विभाग की टीम ने सिडकुल क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान दो दुकान पर बाल मजदूर काम करते हुए मिले। काउंसलिंग के बाद दोनों किशोरों को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।दुकानदारों के खिलाफ सिडकुल में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, शनिवार 9 दिसम्बर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट की अगुवाई में एक टीम ने रावली महदूद समेत आस पास के क्षेत्र में छापे मारे। रावली महदूद की सम्राट मार्केट में दुकान जय महाकाल के स्वामी लोकेश कुमार के यहां एक किशोर कार्य करते हुए मिला।

🔹नौ वर्षीय बालक से बाल मजदूरी

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

पाल मार्केट ब्रह्मपुरी में शिव ट्रेडिंग के मालिक राकेश गोयल की दुकान पर भी एक किशोर कार्य करता हुआ मिल गया। सामने आया कि रावली महदूद निवासी आठ और सलेमपुर निवासी नौ वर्षीय बालक से बाल मजदूरी कराई जा रही थी। उनके स्वजनों को मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

🔹मुकदमा दर्ज 

टीम ने उनकी काउंसलिंग करते हुए बाल मजदूरी न कराने की हिदायत दी। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट की तरफ से दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement