Uttrakhand News :मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। पहाड़ी वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी से निचले इलाकों में भी सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है।

💠धीरे-धीरे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

केदारनाथ में बर्फबारी होने से श्रद्धालुओं को भी मुश्किल हो रही है। इसी बीच मौसम शुष्क रहने की बात मौसम विभाग ने कही है।

आने वाले सप्ताह में पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों तक मौसम शुष्क रहने और धूप खिली रहने की संभावना है। पहाड़ों में कहीं- कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देश मना रहा प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत की जयंती: नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

💠खिली चटख धूप

शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रहने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में गुनगुनी धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: पसीने छुड़ाती गर्मी के बीच आज से बारिश और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट

💠कहीं-कहीं छाये रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से थोड़ी से राहत लोगों को मिलती दिख सकती है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते सोमवार सुबह से ही चटकती धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *